- कल्याण बंजारा बने शाला नायक और अंजलि चौहान बनी उप शाला नायक
- लोकतांत्रिक तरीके से हुआ छात्र परिषद का गठन
(राजकुमार अग्रवाल ) बसना:- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोलिहादेवरी वि ख बसना में छात्र परिषद का गठन किया गया! छात्र-छात्राएं भावी मतदाता हैं एवं उनको निर्वाचन प्रक्रिया से अवगत कराने हेतु संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया का पालन किया गया जिसके अंतर्गत नामांकन,नाम वापसी, अमिट स्याही,मतदाता सूची मतदान कक्ष, मतपत्र से मतदान,मतदान पश्चात् मतपेटी का प्रयोग,मतगणना आदि सभी निर्वाचन प्रणाली का मूलतः पालन किया गया !
इस चुनाव प्रक्रिया में सभी छात्र-छात्राओं सहित संस्था के सभी शिक्षक व कर्मचारियों ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया! निर्वाचन हेतु कुल 10 पदों में से 7 पदों पर निर्वाचन हेतु 17 नामांकन प्राप्त हुए एवं 3 पद निर्विरोध रहे! मतगणना पश्चात् विजय प्रत्याशियों में शाला नायक -कल्याण बंजारा,उप शाला नायक -अंजलि चौहान, छात्रा प्रतिनिधि-पिंकी बंजारा, क्रीड़ा सचिव-राजीव चौहान, सहसचिव – पुष्पांजलि बरिहा,अनुशासन सचिव – डोलामणी बंजारा,सह सचिव -राधा यादव, सांस्कृतिक सचिव – पूजा गजेंद्र,सह सचिव – सविता राणा,पुस्तकालय सचिव – शिबा कुमार, सह सचिव – खीरसाय बाघ,स्वच्छता सचिव – सुमन बुड़ेक,सहसचिव – आरती यादव,इको क्लब प्रभारी – मधु डड़सेना,सह प्रभारी – प्रीति जगत,खोया पाया विभाग सचिव – सीमा पटेल, सह सचिव – कृष्णा यादव चुने गए! प्राचार्य एन पी नायक ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई एवं शाला के सर्वांगीण विकास में सहयोग प्रदान करने हेतु अपील की! संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया में मतदान अधिकारी के रूप में संस्था की व्याख्याता दिवाकर बारिक, हिमांशु भूषण यादव,राजेंद्र पंडा, जयलाल पोर्ते, कैलाश साव,लोकेश्वर पटेल,श्रीकांत प्रधान, घनश्याम मांझी व लिपिक वर्ग से सतीश डड़सेना, दिनेश जगत एवं वंश देवांगन का सहयोग सराहनीय रहा! संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया छात्र परिषद गठन प्रभारी संस्था की व्याख्याता भूपेश भोई ने संपन्न कराया!






