खबर छापने पर मीडियाकर्मी को जान से मारने की धमकी, बिलासपुर के स्पा संचालक पर एफआईआर दर्ज

बिलासपुर में स्पा सेंटर के खिलाफ खबर छापने से नाराज संचालक अमन सेन ने मीडियाकर्मी जिया उल्ला खान को फोन पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत और मोबाइल स्क्रीनशॉट के आधार पर सिरगिट्टी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

बिलासपुर(कमलकांत पाटनवार):-खिलाफ में खबर लगाने पर स्पा के संचालक ने मीडियाकर्मी को जान से मारने की धमकी दे डाली। मीडियाकर्मी की शिकायत पर सिरगिट्टी पुलिस ने स्पा सेंटर संचालक के खिलाफ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एफआइआर दर्ज की है। सिरगिट्टी क्षेत्र के यदुनंदन नगर में रहने वाले जिया उल्ला खान ने अपनी शिकायत में बताया कि 27 अगस्त को दोपहर करीब 12:30 बजे उनके मोबाइल पर एक्वा स्पा सेंटर के संचालक अमन सेन ने फोन किया। बातचीत के दौरान अमन सेन द्वारा गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।शिकायत के आधार पर सिरगिट्टी पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है। अब पुलिस की ओर से इस मामले की जांच की जा रही है। मीडियाकर्मी ने कुछ स्क्रीनशाट पुलिस को सौंपे हैं। इसके आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

स्पा कर्मचारी ने भी संचालक पर लगाए गंभीर आरोप

दो दिन पहले स्पा सेंटर में काम करने वाली युवती ने भी संचालक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अमन सेन के स्पा में काम करने वाली युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपित उस पर गलत काम करने के लिए दबाव बना रहा था। उसकी बात नहीं मानने पर सैलरी रोक दी।

जब युवती अपनी सेलरी के संबंध में बात करने के लिए पहुंची तब उसने बदसलुकी करते हुए जान से मारने की धमकी दी। युवती की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस एफआइआर दर्ज कर जांच कर रही है।

 

Hot Topics

Related Articles