बिलासपुर। जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां खेलते-खेलते एक मासूम की जिंदगी सर्पदंश के कारण खत्म हो गई। मामला जिले के गांव घुटकू का है, जहां 9 वर्षीय अंकित प्रजापति घर की बाड़ी में अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान अचानक एक जहरीले सांप ने उसे काट लिया। पहले तो परिजन स्थिति को गंभीरता से नहीं समझ पाए, लेकिन कुछ ही देर में बच्चे की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी।घबराए परिजन उसे तुरंत गनियारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया। लेकिन अफसोस… इलाज के दौरान अंकित जिंदगी की जंग हार गया।यह घटना सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि बड़ी सीख भी है। थोड़ी सी सतर्कता किसी की जान बचा सकती है।





