गांव के तालाब में मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

जांजगीर-चांपा ।जिले के अकलतरा विकासखंड अंतर्गत पोड़ी दल्हा गांव के सिंघरी तालाब में करीब साढ़े छह फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि कर्रा नाला बांध के क्षतिग्रस्त होने के बाद मगरमच्छ बहकर तालाब तक पहुंच गया। यह बांध कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क के पास स्थित है।मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित रेस्क्यू अभियान चलाकर मगरमच्छ को पकड़ लिया गया। रेस्क्यू के दौरान ग्रामीणों द्वारा बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वन विभाग ने मगरमच्छ को सुरक्षित रूप से कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क में छोड़ दिया।

वन विभाग के अनुसार, प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण जलाशयों और नालों का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे मगरमच्छ अपने प्राकृतिक आवास से निकलकर आबादी वाले क्षेत्रों तक पहुंच रहे हैं। ऐसे में लोगों से सतर्क रहने और किसी भी वन्यजीव के दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना देने की अपील की गई है।

 

 

Hot Topics

Related Articles