दल्लीराजहरा/खम्हारटोला: आज दिनांक 4 मई 2026 को ग्राम पंचायत खम्हारटोला में दुर्गा माता मंदिर प्रांगण में भूमिपूजन का कार्यक्रम विधि-विधान से संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर पूजा-अर्चना कर मंदिर निर्माण हेतु भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप भाजपा कुसुमकसा मंडल अध्यक्ष श्री योगेन्द्र सिन्हा जी, डोंडी लोहारा अध्यक्ष लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम, भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं राजनांदगांव जिला प्रभारी श्री हितेश कुमार डोंगरे जी, भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला बालोद के सोशल मीडिया प्रभारी श्री खिलेश्वर साहू जी, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ट जिला सवाद राजू चिकवा, सरपंच लोभन बाई अमला, शक्ति केन्द्र प्रभारी गोवर्धन कोटपरिया, बूथ अध्यक्ष छगन लाल आमंदिया, दीना मानिकपुरी, ज्ञानेश्वर साहू, थानेश्वर यादव, प्रीति कुलदीप, पंच गया बाई अमला, धनश्याम सिंह यादव, देवनाथ यादव, फेकूराम रावटे, सुनीता सहारे सहित ग्राम के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों ने मंदिर निर्माण के कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने हेतु संकल्प लिया एवं ग्रामवासियों को शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। भूमिपूजन के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।





