ग्राम पंचायत में किस काम के लिए कितना हुआ खर्च, जानें इस मोबाइल एप्प से

रायपुर ।पंचायती राज मंत्रालय द्वारा विकसित किए गए मोबाइल एप्प “मेरी पंचायत” से ग्राम पंचायत से सम्बंधित विभिन्न जानकारियां जैसे ग्राम पंचायत में किस काम के लिए कितनी राशि आई और कितनी खर्च हुई, उपलब्ध पंचायत फण्ड के साथ ही कई तरह की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. इसके अलावा इस एप्प पर शिकायत और अपने सुझाव भी दर्ज करा सकते हैं.

प्ले-स्टोर से “मेरी पंचायत” एप्प डाउनलोड कर लॉग-इन करने पर मेनू दिखाई देता है, जिसमें 16 मेनू विकल्प होते हैं. इसमें एक विकल्प होता है “उपलब्ध पंचायत फंड्स (बजट)” का, इसमें पंचायत में उपलब्ध फंड्स, पंचायत की आय-व्यय तथा पंचायत के बैंक खाते की जानकारी मिलेगी।

Hot Topics

Related Articles