कमल कुमार मेश्राम,अं.चौकी। विकासखंड अंबागढ़ चौकी के ग्राम सिंगरायटोला में कबड्डी प्रतियोगिता का* आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के उद्घाटन कार्यक्रम में *खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री भोलाराम साहू मुख्य रूप से शामिल* हुए। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और युवाओं में अनुशासन, एकता एवं खेल भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। कबड्डी ग्रामीण अंचल का लोकप्रिय पारंपरिक खेल है,
जो शारीरिक क्षमता, साहस, फुर्ती और सामूहिक समन्वय का परिचय देता है। इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं से ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को अपनी खेल क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। प्रतियोगिता के आयोजन से क्षेत्र के युवाओं एवं खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल रहा।कार्यक्रम में *मुकेश सिन्हा, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अंबागढ़ चौकी, रितेश मेश्राम पार्षद अंबागढ़ चौकी, प्रताप धावड़े, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुमरदा एवं उदेराम साहू किसान नेता सहित अनेक जनप्रतिनिधि* एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित* रहे। इस अवसर पर ग्राम सरपंच श्रीमती सविता हारमें, मिलाप दास साहू, विकास लाउत्रे, सीमा मानिकपुरी, बेनीराम साहू, भूपेन्द्र रामटेके, हरिदास अम्बादे, छगन लाल मेश्राम, काशीराम मंडावी, गौर सिंह कोमरे, एस.आई. कुंजाम, वीरेन्द्र कचलामें एवं नरेन्द्र सिंह कोमरे सहित प्रतियोगिता समिति के सभी सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा खेल प्रतियोगिताओं को ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। ग्रामवासियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों की सहभागिता से प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला।






