Thursday, February 26, 2026
More

    घुपसाल: मां दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि की तैयारी जोरों पर

    घुपसाल। मां दंतेश्वरी मंदिर घुपसाल (कुमरदा) में पहाड़ी पर विराजमान अंचल की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी मंदिर में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी शारदीय नवरात्रि की तैयारी जोरों पर है यहां रंग रोगन एवं लिपाई पुताई का काम चल रहा है साथ ही लाइटिंग व पानी की व्यवस्था भी किया जा रहा है।

    उकताशय की जानकारी देते हुए ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष केशव साहू ने बताया कि यहां दोनों नवरात्रि में मनोकामना ज्योति प्रज्वलित की जाती है इस हेतु समिति द्वारा माता के भक्त जनों से अपील की गई है कि मनोकामना तेल ज्योति हेतु 751 रुपए एवं घी ज्योति हेतु 1751 रुपए की राशि जमा करके अपना स्थान सुरक्षित करवा लें, आगे उन्होंने बताया कि नीचे रोड किनारे स्थित पाठेश्वर मंदिर व शीतला मंदिर में भी नवरात्रि की भव्य तैयारी की जा रही है। यहां विभिन्न जस मंडलियों द्वारा प्रति दिन माता रानी का जस गीत की प्रस्तुति होगी।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!