बलरामपुर। शराब पीकर स्कूल आना और उल-जुलूल हरकत करना कई शिक्षकों की आदत बन गई है। इसका असर बच्चों की पढ़ाई व दिमाग पर भी पड़ रहा है। वहीं बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखंड अंतर्गत ग्राम रूपपुर प्राइमरी स्कूल में शराब सेवन कर स्कूल पहुंचने वाले प्रधान पाठक मनमोहन सिंह को जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने निलंबित कर दिया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। निलंबन अवधि में मनमोहन सिंह का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, कुसमी रहेगा। इस दौरान उन्हें नियम-53 के तहत जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।
वह अक्सर शराब के नशे में स्कूल आता है। शुक्रवार को वह बोल बम लिखे भगवा रंग का चड्डा व टी-शर्ट पहनकर स्कूल पहुंच गया। उसने टेबल पर पड़ी किताबों पर पैर रखा था ।





