Wednesday, February 25, 2026
More

    चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने कई जिलों के कोर्ट का किया निरीक्षण

    बिलासपुर। दिवाली की छुट्टियों के बीच चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा बिलासपुर संभाग के जिलों के कोर्ट का अचानक निरीक्षण करने पहुंच गए। शुक्रवार (24 अक्टूबर) को इस दौरान उन्होंने रायगढ़, खरसिया, सक्ती और जांजगीर-चांपा में अदालतों में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही न्यायिक अफसरों की बैठक लेकर पुराने और लंबित केस का तुरंत निराकरण करने सहित कई आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। चीफ जस्टिस सिन्हा ने रायगढ़ में वकीलों से मुलाकात करने के बाद जिला कोर्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पिछले निरीक्षण की कमियों दूर करने पर संतुष्टि जताई। उन्होंने रायगढ़ के वकीलों से चर्चा कर कोर्ट की गतिविधियों की जानकारी ली। फिर न्यायिक अधिकारियों की बैठक लेकर पुराने और लंबित मामलों की प्राथमिकता के साथ सुनवाई करने के निर्देश दिए।  चीफ जस्टिस ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सालों से लंबित और पुराने प्रकरणों को नियमानुसार और प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए। उन्होंने कहा कि जिला न्यायाधीश ऐसे केस में प्राथमिकता तय करें कि किन-किन मामलों में तुरंत सुनवाई की जरूरत है। निरीक्षण के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जितेन्द्र कुमार सहित अन्य न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। पूर्व निरीक्षण में पाई गई कमियों के निराकरण पर चीफ जस्टिस सिन्हा ने संतोष जताया। इस दौरान रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव, संयुक्त रजिस्ट्रार कम पीपीएस एमवीएलएन सुब्रहमन्यम और प्रोटोकॉल ऑफिसर आरएस. नेगी भी उपस्थित रहे।

     

     

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!