बालोद (हितेश डोंगरे) छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में रविवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया. छट्ठी कार्यक्रम में वापस लौट रहे ग्रामीण महिलाओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी गई. दर्दनाक हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि ड्राइवर, 2 मासूम समेत 18 महिलाएं गम्भीर रूप से घायल हुई हैं. घायलों को प्रथमिकता उपचार के बाद हायर सेंटर राजनांदगांव रेफर किया गया है. घटना मनचुवा थाना क्षेत्र के भंवरमरा गांव की है।

जानकारी के अनुसार, गोटाटोला थाना क्षेत्र के पददेटोला गांव से पिकअप में सवार होकर खड़बत्तर गांव छट्ठी (नामकरण) कार्यक्रम में शामिल होने महिलाएं बच्चे आये हुए कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद वापस अपने गांव पददेटोला लौट रहे थे. इसी दरमियान अनियंत्रित होकर पिकअप मंचुआ थाना इलाके के भवरमरा के पास पलट गई।
घटना इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर एक महिला मानबाई पति बिदराम उम्र 65 वर्ष ने दम तोड़ दिया. वहीं दूसरी महिला नन्दनी बाई कड़ियाम उम्र 40 वर्ष ने हॉस्पिटल पहुंचने पर दम तोड़ा. वहीं पिकअप में सवार कुल 20 लोगों में 2 की मौत हो गई. तो दो मासूम बच्चों समेत 18 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए, जिसमें ड्राइवर भी शामिल है. घटना के बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य के केंद्र डौंडीलोहारा लाया गया. जहां घायलों का इलाज जारी है, जिनकी हालत नाजुक है. उनको हायर सेंटर रेफर, राजनांदगांव रेफर किया गया. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।





