नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 800 मीटर दौड़ में हासिल की सफलता, बधाइयों का लगा तांता
छत्तीसगढ़। नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 8 से 11 अक्टूबर 2026 तक आयोजित 65वीं नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की एथलीट संकीर्तना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 800 मीटर दौड़ स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
संकीर्तना की इस उपलब्धि से छत्तीसगढ़ के खेल जगत में खुशी का माहौल है। वह इससे पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं। वर्तमान में संकीर्तना वन विभाग में वनरक्षक के पद पर कार्यरत हैं। शासकीय दायित्वों के साथ खेल के क्षेत्र में उनकी निरंतर उपलब्धियां उनकी मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण को दर्शाती हैं।

उनकी इस शानदार सफलता पर छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव विक्रम सिंह सिसोदिया सहित एथलेटिक्स खेल से जुड़े पदाधिकारियों एवं खेलप्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बधाई देने वालों में जी.एस. बामरा, परविंदर सिंह ग्रेवाल, आदित्य सिंह ठाकुर, रितिका सिंह, रवि धनगर, सुनील नायर, अनिरुद्ध सुना, सुदर्शन सिंह, दीपक पटेल, रवि राजा, दिनेश तांडी, आशीष जायसवाल, तुलसी साहू, हिमांशु चंद्राकर एवं कपिल चौधरी सहित अन्य लोग शामिल हैं।
संकीर्तना की इस उपलब्धि को छत्तीसगढ़ के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए खेलप्रेमियों ने उम्मीद जताई कि वह भविष्य में भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का मान बढ़ाती रहेंगी।






