रायपुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व अध्यक्ष और पद्म विभूषण से सम्मानित प्रख्यात अंतरिक्ष वैज्ञानिक डॉ. के. कस्तूरीरंगन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि डॉ. कस्तूरीरंगन का निधन राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है। अपने शोक संदेश में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, “डॉ. कस्तूरीरंगन के नेतृत्व में भारत ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में कई नवाचारों को अपनाते हुए नई ऊंचाइयों को छुआ।





