छत्तीसगढ़ के जनसंपर्क विभाग के सचिव ने महाकुंभ में छत्तीसगढ़ के पवेलियन का निरीक्षण कर व्यवस्था बढ़ाने निर्देश दिए

प्रयागराज।सचिव जनसंपर्क पी. दयानंद आज प्रयागराज महाकुंभ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वहां स्थित छत्तीसगढ़ पैवेलियन का जायजा लिया। उन्होंने वहां मौजूद श्रद्धालुओं से बात की और उनसे वहां मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। श्री दयानंद ने वहां तैनात अधिकारियों से श्रद्घालुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली और व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा ना हो। इसके लिए उन्होंने पैवेलियन में तैनात अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए।

 

 

 

 

Hot Topics

Related Articles