छत्तीसगढ़ के पीएम श्री स्कूलों में शुरू होंगे अटल टिकरिंग लैब

रायपुर- राज्य के पीएमश्री स्कूल में अटल टिंकरिंग लैब शुरू किए जाएंगे। छत्तीसगढ़ में संचालित कुल 341 पीएमश्री स्कूल में से 148 हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल में लैब तैयार किया जाएगा। इसके लिए सेंट्रल गवर्नमेंट की ओर से अप्रूवल भी मिल गया है। अलग-अलग चरणों में स्कूलों लैब शुरू किए जाएंगे। 148 में से 119 स्वीकृति अभी मिली हैं। बाकि 29 स्कूल की स्वीकृति पहले ही मिल चुकी थी। सहायक संचालक हेमंत पटले ने बताया कि पीएमश्री स्कूल में टिंकरिंग लैब शुरू करने प्रक्रिया पर काम शुरू हो चुका हैं। साथ ही में जल्द ही वर्चुअल रियालिटी, स्कूलों और स्मार्ट क्लास भी शुरू किार जाएंगे। इसकी स्वीकृति आने के बाद इसपर काम शुरू हो जाएगा।

Hot Topics

Related Articles