Tuesday, February 24, 2026
More

    छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) द्वारा संचालित 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे मई के पहले सप्ताह में घोषित होंगे!

    रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) द्वारा संचालित 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे मई के पहले सप्ताह में घोषित होंगे। उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। 10वीं एवं 12वीं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन प्रदेश के 36 केन्द्रों में किया गया।

    माशिमं द्वारा मूल्यांकन दो चरणों में कराया गया। दूसरे चरण का मूल्यांकन पूरा करने के लिए 18 अप्रैल की तिथि निर्धारित की गई थी। माशिमं की अध्यक्ष श्रीमती रेणु जी. पिल्ले एवं सचिव श्रीमती पुष्पा साहू द्वारा रोजाना सभी जिले से मूल्यांकन की स्थिति की जानकारी ली गई। जिस केन्द्र में मूल्यांकन की रफ्तार धीमी थी, वहां वस्तुस्थिति की जानकारी लेकर तेजी लाने की व्यवस्था की गई। मूल्यांकन के पूर्व ही समस्त मूल्यांकन केन्द्र के प्रभारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, जिसके अनुसार ही मूल्यांकन कराया गया। बताते हैं कि इस बार मूल्यांकनकर्ताओं की संख्या बढ़ाई गई ताकि न केवल मूल्यांकन समय पर पूरा हो सके, बल्कि किसी मूल्यांकनकर्ता के अनुपस्थित रहने पर भी संबंधित विषय का मूल्यांकन कार्य प्रभावित न हो। प्राप्त जानकारी के अनुसार माशिमं मई के पहले सप्ताह में दोनों परीक्षाओं के नतीजे एक साथ घोषित करने की तैयारियों में जुटा हुआ है। मूल्यांकन के तत्काल बाद नतीजे तैयार करने का काम तेजी से हो रहा है। पिछले साल 9 मई को आए थे नतीजे -माशिमं द्वारा पिछले साल 9 मई को दोनों कक्षाओं के नतीजे जारी किए गए थे। कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम (Result) 75.61 फीसदी था। वहीं 12वीं में 80.74 फीसदी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे। इस बार 9 मई के पहले नतीजे घोषित किए जाने की संभावना है। हर साल की तरह दोनों कक्षाओं की अस्थायी प्रावीण्य सूची भी जारी की जाएगी।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!