Monday, February 23, 2026
More

    छत्तीसगढ़ में आगामी पांच दिनों तक नहीं बढ़ेगी ठंड

     

    रायपुर- आगामी5 दिन तक तापमान में मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना कम है। उसके बाद तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ने के आसार है।

     

    मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, रविवार को सुकमा का तापमान 30.7 डिग्री तक पहुंचा। जो सबसे अधिक था। पिछले चौबीस घंटे में अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सबसे कम है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पारा क्रमश: 29.2 और 15 डिग्री दर्ज किया गया। बिलासपुर में दिन का पारा 27.7 और रात का 14.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

    रात में अभी अच्छी ठंड पड़ रही है।

    मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ एच पी चंद्रा के मुताबिक, नमीयुक्त हवा के आने से दो दिन बाद ठंड का प्रभाव कम होगा, क्योंकि रात के तापमान में वृद्धि शुरू हो जाएगी। इसका प्रभाव माह के अंत तक रहने का अनुमान है। इसके बाद पुनः उत्तर से आने वाली हवा ठंड बढ़ाएगी।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!