छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 24 जिलों के SP बदले, राय गौरव राम बने बलौदाबाजार के नए कप्तान

बलौदाबाजार भाटापारा (मोहन तिवारी)छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के व्यापक तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा महानदी भवन से जारी आदेश में प्रदेश के 24 जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) के स्थानांतरण की घोषणा की गई है। इस फैसले के बाद कई जिलों में पुलिस नेतृत्व बदल जाएगा।

जारी आदेश के अनुसार , बलौदाबाजार-भाटापारा, सारंगढ़-बिलाईगढ़, दंतेवाड़ा, कबीरधाम, बेमेतरा, बस्तर, राजनांदगांव, कोरिया, धमतरी, बीजापुर और बालोद समेत कई जिलों में नए पुलिस अधीक्षकों की नियुक्ति की गई है।राय गौरव राम बने बलौदाबाजार के नए SP

प्रशासन का मानना है कि, इस बदलाव से पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। तबादला सूची के तहत राय गौरव राम को बलौदाबाजार जिले का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। उनके कार्यभार संभालने के बाद जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन में नई कार्यशैली देखने को मिल सकती है।

Hot Topics

Related Articles