रायपुर -छत्तीसगढ़ में फिर से मौसम बदलने वाला है। प्रदेश में अधिकतर इलाकों में हिमालय की ओर से ठंडी हवाएं आ रही हैं। प्रदेश में उत्तरी हवाओं के बहाव से तापमान में गिरावट होने लगी है। आज से राजधानी में मौसम साफ हो जाएगा। इससे रात के तापमान में गिरावट होगी। इसी के साथ ही ठंड बढ़ जाएगी।मौसम विभाग ने जानकारी दी कि सोमवार-मंगलवार से मे आसमान साफ होना शुरू हो जाएगा। इसी के चलते तापमान में भी लगभग चार डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है। रात के तापमान में तेजी से गिरावट होने के साथ ही कड़ाके की ठंड बढ़ने के आसार हैं। रायपुर में पिछले 24 घंटे में रात का पारा 18.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 4 डिग्री अधिक है। वहीं आज दिन में पारा 30 और रात का तापमान 18 डिग्री के करीब रहने के आसार हैं।





