छत्‍तीसगढ़ में भाजपा नेत्री के परिवार की शादी में हर्ष फायरिंग, वीडियो फोटो वायरल

रायपुर।छत्‍तीसगढ़ में भाजपा नेत्री के परिवार की शादी में हर्ष फायरिंग, वीडियो फोटो वायरल, राजधानी में शादी समारोह के दौरान खुलेआम हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद कानून व्यवस्था और हथियारों के उपयोग को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। वायरल वीडियो में भाजपा नेत्री और मंडी सदस्य मोनिका सिंह के परिवार से जुड़े लोग हथियारों के साथ नजर आ रहे हैं। समारोह में महिलाएं, युवतियां और एक बच्चा भी बंदूक पकड़े दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच की बात कही है।जानकारी के अनुसार वीडियो भाजपा नेत्री के भाई की शादी समारोह का बताया जा रहा है। इसमें मोनिका सिंह के पति ऋतुपर्ण सिंह सहित अन्य लोग हवाई फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। कार्यक्रम में फिल्मी गानों के बीच हथियार लहराते हुए रील भी बनाई गई। घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कानून व्यवस्था और हथियार लाइसेंस की निगरानी पर सवाल उठाए हैं।

वायरल वीडियो में शादी समारोह के दौरान महिलाएं और युवतियां भी बंदूक से फायरिंग करती दिखाई दे रही हैं। एक वीडियो में बच्चा भी हथियार पकड़े नजर आया। इसे लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने चिंता जताई है। नागरिकों का कहना है कि सार्वजनिक कार्यक्रमों में इस तरह हथियारों का प्रदर्शन खतरनाक साबित हो सकता है। लोगों ने पुलिस से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

शादी समारोह में डीजे और फिल्मी गानों के बीच हर्ष फायरिंग की गई। वायरल वीडियो में ‘धुरंधर’ फिल्म के गाने पर रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया। वीडियो सामने आने के बाद तेजी से प्रसारित हो गया। कई लोगों ने इसे कानून का उल्लंघन बताते हुए कार्रवाई की मांग उठाई। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर घटना को लेकर लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Hot Topics

Related Articles