Wednesday, February 25, 2026
More

    छत्तीसगढ़ में मानसून एक्टिव, आज कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून के ग्राफ में बढ़ोतरी देखने को मिली है। प्रदेश में तेज बारिश का दौर अब शुरू हो चुका है। राजधानी रायपुर में सुबह से घने बादल छाए हुए हैं और बारिश भी हो रही है। पिछले 24 घण्टों राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में मानसून एक्टिव रहा। अधिकांश जिलों में मध्यम से तेज बारिश दर्ज की गई है। तेज बारिश के कारण राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में ठंडक का एहसास बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में आज से मानसून पूरी तरह एक्टिव हो चूका है। वहीं मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर और बिलासपुर में तेज आंधी के साथ भारी बारिश होने की संभवना जताई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इतना ही नहीं प्रदेश के कई इलाकों में भी तेज आंधी-तूफ़ान के साथ रुक-रुककर बारिश का दौर भी जारी रहेगा।

     

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!