Thursday, February 26, 2026
More

    छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क रहने की संभावना

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही अब ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास होने लगा है। इतना ही नहीं प्रदेश के कई इलाकों में सुबह से कोहरा छा रहा है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में ठंड की बढ़ोतरी के लिए हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना भी जताई है। मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, दुर्ग, राजनांदगांव और बालोद समेत 10 जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं मौसम विभाग की तरफ से बताया गया था कि, इस बार मानसून छत्तीसगढ़ में सामान्य से अधिक सक्रिय था, जिसके कारण राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने आज राजधानी रायपुर में बादल छाए रहने की संभावना जताई है। ⁠ वहीं मौसम विभाग ने जनता से अपील की है कि, घर से निकलने से पहले मौसम की जानकारी जरूर लेले। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई इलाकों में बादळ छाए रहने की भी बात कही है। मौसम विभाग ने बताया कि, आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और ठंड में बढ़ोतरी होगी। ऐसा माना जा रहा है कि, इस बार प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है।

     

     

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!