छत्तीसगढ़ में 22 फरवरी को कैबिनेट की बैठक: बजट सत्र और विधेयकों पर होगी चर्चा, कई फैसलों पर लग सकती है मुहर

 

रायपुर।कैबिनेट बैठक में आगामी विधानसभा के बजट सत्र पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा, सत्र के दौरान पेश किए जाने वाले विधेयकों पर भी विचार किया जा सकता है।

छत्तीसगढ़  में हाल ही में संपन्न हुए नगर निकाय चुनावों के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की पहली बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक 22 फरवरी, शनिवार को मंत्रालय में सुबह 11:30 बजे से शुरू होगी।

 

बैठक में आगामी विधानसभा के बजट सत्र पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा, सत्र के दौरान पेश किए जाने वाले विधेयकों पर भी विचार किया जा सकता है।

बैठक में सरकार की नीतियों और भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा होने की संभावना है। आगामी विकास योजनाओं और प्रशासनिक फैसलों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।

Hot Topics

Related Articles