छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचालनालय ने 15 अगस्त तक शिक्षकों की पदोन्नति पूरी करने के दिए निर्देश

  • 10 अगस्त को सभी संयुक्त संचालकों और डीईओ की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक होगी।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की लंबे समय से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया अब तेजी पकड़ती नजर आ रही है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने सभी संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) को पत्र जारी कर 10 अगस्त 2026 को दोपहर 3 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अहम बैठक बुलाई है। बैठक में शिक्षकों की पदोन्नति से जुड़े सभी बिंदुओं की समीक्षा की जाएगी।

डीपीआई द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत सेवा भर्ती नियमों के अनुसार विभिन्न स्तरों पर लिपिकीय, अलिपिकीय और शैक्षणिक पदों पर पदोन्नति की कार्रवाई 15 अगस्त 2026 तक अनिवार्य रूप से पूरी की जानी है।

15 अगस्त तक पूरी करनी होगी पदोन्नति

संचालनालय ने पत्र में कहा है कि विभाग ने पहले भी पदोन्नति प्रक्रिया समय-सीमा में पूरी करने के निर्देश दिए थे। अब रिक्त पदों के विरुद्ध पदोन्नति की प्रगति की समीक्षा के लिए सभी अधिकारियों को बैठक में आवश्यक जानकारी के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

10 अगस्त को होगी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

डीपीआई के पत्र के अनुसार 10 अगस्त 2026 को अपराह्न 3 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित होगी। इसमें सभी संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारी भाग लेंगे। अधिकारियों से पदोन्नति संबंधी जानकारी और आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने को कहा गया है।

लंबे समय से इंतजार कर रहे शिक्षकों को उम्मीद

शिक्षक संगठनों की ओर से लंबे समय से पदोन्नति प्रक्रिया पूरी करने की मांग की जा रही थी। अब डीपीआई की इस बैठक को देखते हुए माना जा रहा है कि विभाग रिक्त पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया में तेजी लाने की तैयारी में है। यदि निर्धारित समय-सीमा का पालन होता है तो हजारों शिक्षकों को इसका लाभ मिल सकता है।

Hot Topics

Related Articles