Tuesday, February 24, 2026
More

    छत्तीसगढ़ व्यापमं ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर: 8 विभागों की भर्तियां शामिल, अगस्त से शुरू होंगी परीक्षाएं

    रायपुर।छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल  ने वर्ष 2026 की पहली तिमाही यानी जनवरी से मार्च तक आयोजित होने वाली प्रमुख भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है।

    व्यापमं ने यह कैलेंडर 3 मई 2025 को प्रकाशित किया, जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, जल संसाधन (Water Resources), और लोक निर्माण विभाग (PWD) जैसे महत्वपूर्ण विभागों की परीक्षा तिथियों का उल्लेख किया गया है।

    इस पहल से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे छात्रों को समय प्रबंधन में आसानी होगी और वे पहले से ही रणनीति बनाकर तैयारी कर सकेंगे।

    अगस्त 2025 से शुरू होंगी परीक्षाएं, फार्मासिस्ट पद पर पहली भर्ती

    हालांकि यह कैलेंडर 2026 की परीक्षाओं से जुड़ा है, लेकिन व्यापमं ने इसमें 31 अगस्त 2025 को होने वाली फार्मासिस्ट ग्रेड-2 (Pharmacist Grade-2) परीक्षा को भी शामिल किया है। यह परीक्षा स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की ओर से ली जाएगी और इसकी तैयारी कर रहे हजारों उम्मीदवारों के लिए यह बड़ी खबर है।

    व्यापमं द्वारा घोषित की गई प्रमुख परीक्षाओं की संभावित डेट

    11 जनवरी 2026: छग पर्यावरण संरक्षण मंडल (CG Environmental Board) – रसायनज्ञ (Chemist)

     

    1 फरवरी 2026: एससीईआरटी रायपुर – छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (CG TET)

     

    8 फरवरी 2026: NRDA – उप अभियंता (सिविल/PHED Sub Engineer)

     

    1 मार्च 2026: मुद्रण विभाग – DTP ऑपरेटर सहित अन्य ग्रुप-3 परीक्षाएं

     

    8 मार्च 2026: मुद्रण विभाग – मैकेनिक कम इलेक्ट्रीशियन आदि पद

     

    15 मार्च 2026: जल संसाधन विभाग – सहायक मानचित्रकार (Assistant Cartographer)

     

    22 मार्च 2026: पर्यावरण मंडल – प्रयोगशाला सहायक ग्रेड-2 (Lab Assistant Grade-2)

     

    विस्तृत विज्ञापन के लिए इंतजार करें उम्मीदवार

    फिलहाल व्यापमं ने केवल परीक्षा की संभावित तिथियां साझा की हैं। संबंधित पदों की संख्या, शैक्षणिक योग्यता, आरक्षण नीति, आयु सीमा और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी संबंधित विभाग अपने स्तर पर जल्द जारी करेगा।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!