छिंदारी डैम में डूबने से 14 वर्षीय बालक की मौत, एसडीआरएफ ने 40 फीट गहरे पानी से निकाला शव

छुईखदान : जिले के छिंदारी डैम में डूबने से एक 14 वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर बालक के शव को बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार, कंट्रोल रूम दुर्ग को छिंदारी डैम में एक बालक के डूबने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही जिला सेनानी नागेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर एसडीआरएफ की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंचकर एसडीआरएफ के डीप डाइविंग एक्सपर्ट राजकुमार यादव और चंद्रप्रताप जघेल ने करीब 40 फीट गहरे पानी में उतरकर तलाश अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद बालक के शव को पानी से बाहर निकाला गया और आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिया गया।

मृतक की पहचान लक्ष्य पाल (14 वर्ष) पिता संजय पाल, निवासी भाटापारा, छुईखदान के रूप में हुई है।

इस रेस्क्यू ऑपरेशन में एसडीआरएफ के राजकुमार यादव, चंद्रप्रताप जघेल, राजू महानंद, हबीब खान, राजेश नेताम, विनय, रमेश, शारदा और दिलीप ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। बालक के निधन से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Hot Topics

Related Articles