छुरिया। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) डोंगरगढ़ श्री आशीष कुंजाम के मार्गदर्शन में थाना छुरिया पुलिस ने गंभीर अपराध के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिक अपहृता को 24 घंटे के भीतर बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
दिनांक 06 नवम्बर 2025 को एक प्रार्थी द्वारा थाना छुरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी नाबालिक पोती को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित कर सघन खोजबीन की गई। तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने दिनांक 07 नवम्बर 2025 को नाबालिक पीड़िता को दस्तयाब किया।
पीड़िता के कथन के आधार पर यह तथ्य सामने आया कि आरोपी ने सोशल मीडिया के माध्यम से उससे दोस्ती कर, फोन पर बात कर, उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म किया।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी हेमन्त मानिकपुरी पिता रामेश्वर मानिकपुरी, उम्र 20 वर्ष, निवासी वीरेंद्र नगर, वार्ड क्रमांक 02, थाना सरायपाली, जिला महासमुंद (छ.ग.) को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार किया।
आरोपी के विरुद्ध अपराध में धारा 64(2)(झ) बीएनएस एवं धारा 4 पॉक्सो एक्ट जोड़ी गई है। आरोपी को आज 08 नवम्बर 2025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
यह पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी छुरिया एवं उनकी टीम द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देशन में की गई।





