Thursday, February 26, 2026
More

    छुरिया: नाले में बहे दो व्यक्ति, दो किलोमीटर दूर मिला एक का शव

     

    छुरिया।छुरिया- गैन्दाटोला फाफामार मार्ग पर स्थित छोटे पुल नदी नाला में बाढ़ के कारण बुधवार की शाम नाला पार कर रहे दो व्यक्ति पानी के तेज बहाव में बह गये । आज सुबह से दुर्ग और राजनांदगांव की गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी रही । सुबह लगभग सात बजे एक व्यक्ति का शव घटना स्थल लगभग दो किलोमीटर दूर झाड़ियों में अटका मिला । वहीं दूसरे व्यक्ति की तलाश की जा रही है ।

    बुधवार की शाम लगभग साढे छह बजे गैन्दाटोला निवासी दो व्यक्ति छोटे पुल नदी को पार कर रहे थे, इसी दौरान दोनों पानी के तेज बहाव में बह गये । खबर लगते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई । देर रात तक उन्हें तलाश किया गया, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया । आज सुबह से दुर्ग और राजनांदगांव की गोताखोरों की की टीम ने नदी नाला से दो किलोमीटर दूर थाने के पीछे झाड़ियों में पेड़ से केशव धरमगुड़ी पिता होरीलाल धरमगुड़ी उम्र 55 वर्ष निवासी गैन्दाटोला का शव लटका पाया । जिसे गोताखोरों ने बाहर निकाला । वहीं दूसरे व्यक्ति बिरेन्द्र यादव की गोताखोरों की दो टीमें तलाश कर रही है । मृतक का आज पोस्टमार्टम कर परिजनों को गैन्दाटोला पुलिस ने मर्ग कायम कर शव सौंप दिया है ।  मृतक का अंतिम संस्कार किया गया ।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!