शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, समाज संरक्षक मधुसूदन यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु की मांग को मिली सफलता
रायपुर, 03 सितंबर 2026। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस घोषित करने तथा नगरीय निकाय क्षेत्रों में पशुवध गृह एवं मांस बिक्री की दुकानें बंद रखने के राज्य शासन के निर्णय का सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ ने स्वागत किया है। समाज ने इसे सनातन संस्कृति, धार्मिक आस्था और जनभावनाओं के सम्मान की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय बताया है।
मधुसूदन यादव ने कहा-आस्था और परंपरा का सम्मान
समाज के संरक्षक, पूर्व सांसद एवं राजनांदगांव के महापौर मधुसूदन यादव ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हमारी आस्था और सांस्कृतिक विरासत का महापर्व है। ऐसे पावन अवसर पर सरकार द्वारा लिया गया निर्णय प्रदेशवासियों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान है।
मधुसूदन यादव समाज संरक्षक
मांग को मिली सफलता
सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु ने बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर शराब की बिक्री बंद रखने तथा मांस बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर करीब एक माह पूर्व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम पत्र प्रेषित किया गया था। यह मांग स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव एवं समाज के संरक्षक, पूर्व सांसद तथा राजनांदगांव के महापौर मधुसूदन यादव के माध्यम से मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखी गई थी।
रमेश यदु ने जताया आभार
सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु ने कहा कि जन्माष्टमी के अवसर पर शुष्क दिवस एवं मांस बिक्री बंद रखने का निर्णय भगवान श्रीकृष्ण के प्रति आस्था रखने वाले लाखों समाजजनों के लिए सम्मान का विषय है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव तथा समाज के संरक्षक मधुसूदन यादव का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय जनभावनाओं, सनातन परंपरा और धार्मिक आस्था का सम्मान है।
गजेंन्द्र यादव शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़
रमेश यदु प्रदेश अध्यक्ष सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़
गजेंद्र यादव ने कहा- जनभावनाओं का सम्मान सरकार की प्राथभिकता
स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने निर्णय के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति, परंपरा और आस्था का प्रतीक है। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनके संदेश से करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है।
रमेश यदू ने कहा कि सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ सामाजिक एवं सांस्कृतिक विषयों को लोकतांत्रिक तरीके से शासन के समक्ष रखता रहेगा। उन्होंने प्रदेशवासियों से जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और गरिमा के साथ मनाने की अपील की।
समाज की ओर से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार
समाज की ओर से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि जन्माष्टमी के अवसर पर लिया गया यह निर्णय प्रदेश की धार्मिक एवं सांस्कृतिक भावनाओं के सम्मान की सकारात्मक मिसाल है।








