नई दिल्ली।बहादुर सशस्त्र बलों के जवानों के साथ दिवाली मनाने की परंपरा को जारी रखते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा और कारवार के तट पर INS विक्रांत का दौरा किया। INS विक्रांत पर नौसेना कर्मियों को प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन प्रसारित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज का यह दिन अद्भुत है। यह क्षण यादगार है… आज मेरे एक ओर अथाह समुद्र है तो दूसरी ओर मां भारती के वीर सिपाहियों का अथाह सामर्थ है…” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “INS विक्रांत पर बिताई कल की रात, इस अनुभव को शब्दों में कहना कठिन है। मैं देख रहा था कि आप उमंग, उत्साह से भरे हुए थे… आपने स्वरचित गीत गाए। आपने अपने गीतों में जिस प्रकार से ऑपरेशन सिंदूर का वर्णन किया, शायद कोई और कभी इस अनुभूति को प्रकट नहीं कर पाएगा जो युद्ध के मैदान में खड़ा जवान कर पाएगा।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “समुद्र की गहरी रात और सुबह का सूर्योदय मेरी दिवाली कई मायनों में खास बन गई है। और इसलिए आपके बीच फिर एक बार दिवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आपको भी शुभकामनाएं और INS विक्रांत की इस बीर भूमि से कोटि-कोटि देशवासियों को भी दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”





