जुआ खेलते पांच आरोपी गिरफ्तार, 3130 रुपये नकद जब्त

लवन थाना क्षेत्र के गिंदोला गांव में पुलिस की कार्रवाई, ताशपत्ती भी जब्त

लवन। थाना लवन क्षेत्र के ग्राम गिंदोला स्थित जोगी डबरी के पास जुआ खेल रहे पांच आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके से आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ताशपत्ती और 3130 रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम गिंदोला स्थित जोगी डबरी के पास कुछ लोगों के जुआ खेलने की सूचना पर कार्रवाई की गई। इस दौरान मौके से पांच आरोपियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों में डकेश्वर पटेल (50 वर्ष), पिता साखीराम पटेल, झनीष पटेल (24 वर्ष), पिता विजय पाल पटेल, रामचंद साहू (43 वर्ष), पिता बाबुराम साहू और गोपी पटेल (29 वर्ष), पिता राजकुमार पटेल, सभी निवासी गिंदोला, थाना लवन, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा शामिल हैं। वहीं, पांचवें आरोपी राजु सोनवानी (38 वर्ष), पिता संतराम सोनवानी, निवासी कोनारी, थाना लवन को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने सभी पांच आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की है। मौके से ताशपत्ती और 3130 रुपये नकद जब्त किए गए हैं।

Hot Topics

Related Articles