भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम नगर आगमन पर उमड़ा उत्साह
डोंगरगांव(दीपक अवस्थी)।भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के प्रथम नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए और पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से विश्राम ग्रह में उनका अभिनंदन किया।इस अवसर पर टिकरिया ने कहा कि “प्रदेश का हर भाजपा युवा मोर्चा का कार्यकर्ता ही प्रदेश का अध्यक्ष है। मैं बतौर कार्यकर्ता काम करने आया हूं। ट्रिपल इंजन की सरकार में प्रदेश का विश्वास और विकास दोनों अनवरत जारी हैं। विष्णुदेव साय की सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए संकल्पित है।”
उन्होंने आगे कहा, “राजनांदगांव को संस्कारधानी कहा जाता है। आप लोगों ने दो दिनों के प्रवास में मुझे भरपूर स्नेह दिया, इसके लिए मैं आभारी हूं।”
स्वागत समारोह में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामकुमार गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष अंजू त्रिपाठी, भा ज पा मीडिया प्रभारी बाल कृष्ण सिन्हा, मंडल अध्यक्ष दीना पटेल, पार्षद राजा जैन, लक्ष्मी नारायण सेन, रमजान बडगूजर सहित युवा मंडल अध्यक्ष प्रवेश ठाकुर, वैभव माहेश्वरी एवं अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।





