भाटापारा (मोहन तिवारी )ग्राम टिकुलिया में विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमि पूजन कर क्षेत्र के विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया।
उक्त अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा नेता अविनाश शर्मा ने कहा कि विकास केवल घोषणाओं से नहीं, बल्कि धरातल पर दिखाई देने वाले कार्यों से होता है। अविनाश शर्मा ने आगे कहा कि हमारा संकल्प है कि प्रत्येक गांव तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचे और हर नागरिक विकास की मुख्यधारा से जुड़े। यह जनसेवा ही हमारा संकल्प, विकास ही हमारी पहचान है। उक्त अवसर पर ग्राम के सरपंच अजय साहू, मंडल मंत्री भाई पीलू वर्मा, जनपद अध्यक्ष प्रदीप अनंत सहित जनप्रतिनिधिगण, कार्यकर्ता एवं सम्मानित ग्रामवासी उपस्थित थे।







