नई दिल्ली: वर्ल्ड चैम्पियन स्मृति मंधाना की शादी टल गई है. रिपोर्ट के अनुसार, क्रिकेटर के पिता की तबीयत खराब होने की वजह से शादी को पोस्टपोन कर दिया गया है. बता दें कि स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी आज होनी थी. शादी की रस्में धूमधाम से मनाई जा रही थीं. सोशल मीडिया पर कपल के वीडियो भी खूब वायरल हो रहे थे. भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना के मैनेजर तुहिन मिश्रा ने पुष्टि की है कि उनके पिता की तबीयत ठीक नहीं है और शादी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है. मेहंदी और हल्दी की रस्म शनिवार को ही हुई थी. आज दोपहर दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले थे. लेकिन अचानक उनके पिता की तबीयत बिगड़ गई।स्मृति मंधाना के मैनेजर ने बताया कि ‘सुबह में जब मंधाना के पिता ब्रेकफास्ट कर रहे थे तो उनकी तबीयत खराब होने लग गई थी. हमने थोड़ी देर वेट किया. लेकिन हालात सामान्य नहीं हुए तो हमने सोचा रिस्क नहीं लेते हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया. अभी वो अंडर ऑब्जर्वेशन हैं.’ मैनेजर ने कहा कि स्मृति अपने पिता से बहुत बहुत ज़्यादा क्लोज हैं तो उन्होंने डिसाइड किया की जब तक उनके पापा ठीक नहीं हो जाते हैं तब तक के लिए ये शादी पोस्टपोंड है।





