डोंगरगांव ।कल राजधानी रायपुर के विमतारा आडोटोरियम में आयोजित परम जीवन के सफल सूत्र के विमोचन कार्यक्रम में नगर के चिकित्सक एवं साहित्यकार डाॅ. गीतेश अमरोहित अतिथि वक्ता के रूप में शामिल होगें। न्यूरोलाजिस्ट डाॅ. एच. पी. सिन्हा की लिखी किताब के विमोचन कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह मुख्य अतिथि होगें। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय करेगें। पुस्तक विमोचन समारोह में प्रमुख वक्ता के रूप में छत्तीसगढ़ी भाषा मानकीकरण समिति, छत्तीसगढ़ शासन के सदस्य डाॅ. गीतेश अमरोहित मौजूद रहेगें। इस अवसर पर पुस्तक के प्रकाशक सरस्वती बुक्स के संचालक आकाश महेश्वरी की विशेष उपस्थिति रहेगी।





