Friday, February 27, 2026
More

    डिप्टी रेंजर को मालवाहक ने रौंदा, मौत

    खैरागढ़।ड्यूटी पर जाने घर से निकले डिप्टी रेंजर की मालवाहक की ठोकर से घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना मंगलवार सुबह गातापार थाना क्षेत्र के साल्हेवारा बांध के पास की है. वनविभाग में डिप्टी रेंजर सुनील सिंह चंदेल रोजाना की तरह मोटर साइकिल से ड्यूटी करने खैरागढ़ से गातापार जंगल की ओर निकले थे. पाड़ादाह के आगे साल्हेवारा बांध के पास तेज रप्तार मालवाहक ने उन्हे ठोकर मार दी. ठोकर लगने से मोटर साइकिल सवार डिप्टी रेंजर सिंह मौके पर गिर पडे़ और गंभीर रूप से जख्मी हो गए. आने जाने वालों ने आनन-फानन में उन्हे खैरागढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया. गंभीर चोंट के चलते उन्हे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!