डिप्टी सीएम अरुण साव आज बिलासपुर रेल हादसे में घायल यात्रियों से करेंगे मुलाकात

रायपुर/बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में मंगलवार को एक दर्दनाक रेल हादसा हुआ। इस हादसे में मेमू ट्रेन और मालगाड़ी के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा लालखदान स्टेशन के पास हुआ, जहां एक पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर हो गई। इस हादसे में शुरुआत में पांच लोगों की मौत की खबर सामने आई थी, लेकिन देखते ही देखते ये आंकड़ा बढ़ गया और मरने वालों की संख्या 11 हो गई है। वहीं इस ट्रेन हादसे में 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हे इलाज के लिए बिलासपुर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।  वहीं, इस रेल हादसे के बाद पूरे प्रदेश में शोक का माहौल है। इसी बीच खबर सामने आई है कि, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज बिलासपुर का दौरा करेंगे। डिप्टी सीएम साव अस्पताल में पहुंचकर घायलों से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही डिप्टी सीएम साव रेल हादसे से जुड़ी जानकारी अधिकारीयों से लेंगे।

 

 

Hot Topics

Related Articles