Monday, February 23, 2026
More

    डॉ अमरोहित ने की मुलाकात डॉ. कुमार विश्वास से ,भेंट की किताबें ‘छत्तीसगढ़ के राम’ और ‘कौशल्या’

    ‘ डोंगरगांव – नगर के चिकित्सक एवं साहित्यकार डॉ. गीतेश अमरोहित ने कल राजधानी रायपुर में डॉ. कुमार विश्वास से सौजन्य मुलाकात की। दैनिक भास्कर के स्थापना दिवस पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में शिरकत करने पधारे युग वक्ता डॉ. कुमार विश्वास से नगर के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गीतेश अमरोहित ने सौजन्य मुलाकात कर उन्हें अपनी लिखी पुस्तक ‘छत्तीसगढ़ के राम’ और ‘छत्तीसगढ़ की बेटी कौशल्या’ भेंट की। इस अवसर पर कुमार विश्वास ने कहा कि राम का छत्तीसगढ़ से गहरा नाता है। वे छत्तीसगढ़वासियों के भांजा हैं । डॉ. अमरोहित की पुस्तक छत्तीसगढ़ के राम भगवान श्रीराम को एक अलग नजरिए से प्रस्तुत करती है। वहीं पुस्तक कौशल्या पर कुमार विश्वास ने कहा कि छत्तीसगढ़ का सौभाग्य है कि यहां की बेटी है कौशल्या। डॉ. अमरोहित द्वारा लिखी पुस्तक कौशल्या निश्चित रूप से गहन अध्ययन के आधार पर लिखी गई है। मेकाहारा रायपुर में लंबे समय तक सेवा देने के उपरांत लेखन कार्य में जुटे डॉ. अमरोहित का कहना है कि राम की बहन शांता का विवाह छत्तीसगढ़ के ऋषि श्रृंगी से हुआ था। इसी ऋषि ने राजा दशरथ के लिए पुत्रष्टि यज्ञ संपन्न कराया था। शांता के संबंध में लोगों को जानकारी भी कम है और तथ्य भी अधिक उपलब्ध नहीं है। ऐसे में प्रमाणिक स्रोत और गहन अध्ययन के आधार पर शांता उपन्यास पर लेखन चल रहा है और बहुत जल्दी पाठकों को पढ़ने के लिए उपलब्ध होगी।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!