Wednesday, February 25, 2026
More

    डोंगरगढ़: हंगामा करने वाला युवक पुलिस की गिरफ्त में

    डोंगरगढ़। शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने डोंगरगढ़ पुलिस लगातार सक्रिय है। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, एएसपी राहुल देव शर्मा और एसडीओपी आशीष कुंजाम के निर्देशन में थाना प्रभारी उपेन्द्र कुमार शाह के नेतृत्व में टीम अपराधों पर रोकथाम के लिए सतत गश्त कर रही है।

    रविवार को ब्राम्हणपारा निवासी पवन यादव (26) मोहल्ले में शांति भंग कर मारपीट पर उतारू हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन समझाने के बावजूद वह नहीं माना। इसके बाद युवक के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170, 125, 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

    अपराधियों पर निगरानी, गड़बड़ी करने वालों पर तुरंत कार्रवाई

    थाना डोंगरगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अपराध या शांति भंग करने की कोशिश करने वालों पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस लगातार बदमाशों, असामाजिक तत्वों और संदिग्धों पर नजर बनाए हुए है।

     

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!