- नगर में शांतिपुर्वक एवं धार्मिक सौहार्द बनाये रखते हुये गणेश उत्सव मनाने, की गई अपील
- गणेश उत्सव झांकी समितियों को दी गई आवश्यक दिशा-निर्देश
डोंगरगांव (दीपक अवस्थी)। नगर में दिनांक25.08.2025 को थाना परिसर डोंगरगांव में समस्त गणेश उत्सव समिति डोंगरगांव का बैठक आहुत की गई थी।
बैठक में एसडीओपी डोंगरगांव, श्री दिलीप सिसादिया, तहसीलदार जे.पी.खूंटे, मुख्य नगर पंचायत अधिकारी डोंगरगांव श्री विनम्र जेमा, निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा थाना प्रभारी डोंगरगांव की उपस्थिति में ली गई है। बैठक में डोंगरगांव शहर के गणेश उत्सव समिति एवं गणेश उत्सव झांकी समति के पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण, गणमान्य नागरिकगण, जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित हुये। जिनसे सुझाव प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश देकर शांति पूर्वक साम्प्रदायिक सौहार्द्र बनाये रखते हुये गणेश उत्सव त्यौहार को मनाने की अपील की गई। साथ ही मीटिंग में समितियों के पदाधिकारियों एवं विभिन्न विभाग के अधि0/कर्म0 को निम्न हिदायत दिये गये है-
01. गणेश पण्डाल रोड में न लगाने।
02. गणेश पण्डाल विद्युत पोल के निचे न लगाने।
03. डीजे की जगह धुमाल का उपयोग करनें।
04. झांकियों का आकार तय रूट के गलियांे को ध्यान में रखकर तैयार करने।
05. प्रत्येक झांकियों में वालटियर रखने।
06. गणेश पण्डाल में अवैध विद्युत कनेक्सन न ले
07. गणेश पण्डाल में अग्निशमक की व्यवस्था रखे
गणेश उत्सव पर्व के समय पुलिस की असमाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रहेगी। उत्सव दौरान शांति भंग करने वालों पर तत्काल वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।





