Wednesday, February 25, 2026
More

    डोंगरगांव: छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक शाखा परिसर का उद्घाटन किया गया

    डोंगरगांव, नगर में छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक डोंगरगांव शाखा परिसर का नई साज-सज्जा के साथ 18 नवम्बर मंगलवार को महाप्रबंधक परिचालन रविन्द्र पाल जाट एवं क्षेत्रीय प्रबंधक राजनांदगांव शिशिर शुक्ला की उपस्थिति में शाखा गणमान्य नागरिक बैंक स्टॉफ एवं उपभोक्ताओं की उपस्थिति में उद्घाटन किया गया।उक्त कार्यक्रम में महतारी ऋ ण, कार ऋ ण के लिए ग्राहकों को स्वीकृति पत्र वितरित किया गया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक द्वारा बैंक में दी जाने वाली विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। जिसमें आवास ऋ ण, व्यक्तिगत ऋण, व्यवसाय ऋण केसीसी, सोलर रूफ टॉप स्किम जैसे ऋण न्यूनतम ब्याज पर उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही बैंक में जमा के विभिन्न उत्पाद जैसे एफडी, आरडी, एसआईपी, बचत खाता, चालू खाता, आकर्षक जीवन बीमा, एसबीआई लाइफ इंस्युरेंश, दुर्घटना बीमा, वेतन खाता धारकों को एक करोड़ की दुर्घटना बीमा भी उपलब्ध होगी।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!