Friday, February 27, 2026
More

    डोंगरगांव जनपद में ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’ का आयोजन

    “किसानों के लिए वरदान है पीएम किसान योजना” – दिनेश गांधी

    डोंगरगांव | प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी होने के उपलक्ष्य में शनिवार को डोंगरगांव जनपद सभागृह में ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’ का भव्य आयोजन किया गया। सैकड़ों किसानों की उपस्थिति में आयोजित इस विशेष गोष्ठी में योजना के लाभ, उद्देश्यों और किसानों के अनुभवों को साझा किया गया।

    कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार प्रकट करना था, जिन्होंने इस ऐतिहासिक योजना के माध्यम से देश के करोड़ों किसानों को सीधे आर्थिक सहायता पहुंचाई है।

    मुख्य अतिथि के रूप में मंच से संबोधित करते हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दिनेश गांधी ने कहा, पीएम किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है। पहली बार किसी सरकार ने किसानों के खाते में सीधे सहायता राशि भेजने की पहल की है। यह सिर्फ आर्थिक मदद नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम है।

    उन्होंने कहा कि पहले किसानों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब सरकार सीधे उनके खातों में 6,000 रुपये वार्षिक भेज रही है, जिससे बीज, खाद और अन्य कृषि जरूरतें पूरी हो रही हैं।

    गोष्ठी में भाजपा मंडल अध्यक्ष दीना पटेल, रामकुमार गुप्ता, जनपद अध्यक्ष रजिता पड़ौती और उपाध्यक्ष मनीष साहू ने भी अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि यह योजना देश के किसान वर्ग के लिए एक सशक्तिकरण अभियान है, जिसे पूरी मजबूती से आगे बढ़ाया जाना चाहिए।

    कार्यक्रम के दौरान कई किसानों ने मंच पर अपने अनुभव साझा किए और बताया कि इस योजना से उन्हें किस प्रकार आर्थिक राहत मिली है। उन्होंने एक स्वर में प्रधानमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया और योजना को स्थायी रूप से जारी रखने की मांग की।

    इस अवसर पर कृषि विभाग ने उपस्थित किसानों को प्रमाण पत्र एवं बीज वितरित किए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, जनप्रतिनिधि और कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!