Friday, February 27, 2026
More

    डोंगरगांव: ड्राई डे बना शराब माफियाओं पर आफत

    • डोंगरगांव पुलिस की ताबड़तोड़ रेड, तीन ठिकानों से 267 पौवा शराब बरामद

    • स्कूटी सहित तीन आरोपी दबोचे, 71 हजार से अधिक का माल जब्त

    डोंगरगांव(दीपक अवस्थी )| ड्राई डे के दिन शराब माफिया कानून को ठेंगा दिखाने की तैयारी में थे, लेकिन डोंगरगांव पुलिस की सख्त कार्रवाई ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। थाना डोंगरगांव पुलिस ने एक साथ तीन अलग-अलग स्थानों पर ताबड़तोड़ दबिश देकर अवैध शराब के गोरखधंधे का भंडाफोड़ किया है।

    पुलिस ने इस कार्रवाई में 267 पौवा अवैध देशी शराब (48.600 बल्क लीटर), एक स्कूटी जुपिटर समेत करीब ₹71,300 मूल्य की सामग्री जब्त कर तीन आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

    तीन गांवों में एक साथ कार्रवाई

    पुलिस सूत्रों के अनुसार अवैध शराब बिक्री की पुख्ता सूचना पर ग्राम कोकपुर, ग्राम आरी और डोंगरगांव क्षेत्र में एक साथ दबिश दी गई। पुलिस को देखते ही आरोपी मौके से फरार होने का प्रयास करने लगे, लेकिन मुस्तैद जवानों ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया।

    गिरफ्तार आरोपी

    गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान

    • सारंग बरमाटे (22), निवासी वार्ड क्रमांक 08, डोंगरगांव
    •  हरिश निर्मलकर (21), निवासी ग्राम सालिक झिटिया
    • जितेन्द्र यादव (25), निवासी वार्ड क्रमांक 03, कोकपुर

    तीनों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया गया है।

    थाना प्रभारी के नेतृत्व में कार्रवाई

    यह पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक आशीर्वाद रहटगावकर के निर्देशन व नेतृत्व में अंजाम दी गई।

    पुलिस का सख्त संदेश

    डोंगरगांव पुलिस ने साफ संकेत दे दिया है कि अवैध शराब कारोबारियों के लिए आने वाले दिन और भी मुश्किल भरे होंगे। कानून तोड़ने वालों पर इसी तरह सख्त और लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

     

     

     

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!