डोंगरगांव पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 32 पौवा शराब व मोटरसाइकिल जप्त

डोंगरगांव(दीपक अवस्थी)।थाना डोंगरगांव पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री पर लगातार सख्ती बरती जा रही है। इसी कड़ी में पहलवान चारभाठा क्षेत्र के एक कोचिया को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 13 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल टीवीएस एक्सल सुपर क्रमांक सीजी 08 व्ही 2194 में अवैध रूप से अधिक मात्रा में शराब लेकर ग्राम कुमर्दा से चारभाठा की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर ग्राम कुमर्दा के बड़ा तालाब के पास घेराबंदी की गई।

घेराबंदी के दौरान आरोपी को पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 32 पौवा देशी प्लेन शराब “शोले” (कुल 5.760 बल्क लीटर) कीमती 2,560 रुपये तथा एक मोटरसाइकिल टीवीएस एक्सल सुपर कीमती 15,000 रुपये जप्त की गई। कुल जप्ती की कीमत 17,560 रुपये आंकी गई है।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुंदरलाल वाल्दे, पिता स्व. मनीराम वाल्दे, उम्र 58 वर्ष, निवासी ग्राम चारभाठा (कु.), थाना डोंगरगांव, जिला राजनांदगांव बताया। मौके पर पंचनामा तैयार कर विधिवत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर (थाना प्रभारी डोंगरगांव), प्रधान आरक्षक 233 संदीप देशमुख, आरक्षक 913 हेमंत सूर्यवंशी एवं आरक्षक 1762 धर्मेंद्र मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Hot Topics

Related Articles