डोंगरगांव पुलिस की कड़ी कार्रवाई : चाकूबाजी के तीन आरोपी गिरफ्तार, कोहका के चार उत्पाती भी धरे

डोंगरगांव (दीपक अवस्थी)। पुलिस ने क्षेत्र में असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की है। अर्जुनी शराब भट्टी के पास चाकूबाजी कर दहशत फैलाने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं ग्राम कोहका में मातर त्यौहार के दौरान विवाद कर मारपीट करने वाले चार बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर माननीय एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया।

चाकूबाजों की गिरफ्तारी

प्रार्थी करण साहू निवासी अर्जुनी की रिपोर्ट पर थाना डोंगरगांव पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की। पुलिस ने

सोहिल विश्वकर्मा पिता शिव विश्वकर्मा (20)

• छत्रपाल उर्फ सोनू विश्वकर्मा पिता बृजलाल विश्वकर्मा (25)

• मंजीत गोंड़ पिता राम गोंड़ (24)

सभी निवासी रामपुर वार्ड, थाना लालबाग, राजनांदगांव को गिरफ्तार किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकूनुमा हथियार को भी जब्त कर न्यायिक रिमांड में न्यायालय भेजा।

कोहका में उत्पातियों पर लगाम

मातर पर्व में विवाद कर मारपीट करने तथा उपद्रव फैलाने वाले आरोपियों पर धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत ईस्तगासा तैयार कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया। आरोपियों में

हिरेंद्र कुमार साहू (23)

• योगेश साहू (19)

• संतोष पटेल (19)

• प्रमोद मेश्राम (25)

सभी निवासी ग्राम कोहका, थाना डोंगरगांव शामिल हैं।

थाना प्रभारी सक्रिय

थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्णा पाटले ने बताया कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों व असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। लगातार गश्त व पेट्रोलिंग की बदौलत समाज में शांति और सुरक्षा की भावना बनी हुई है।

Hot Topics

Related Articles