Wednesday, February 25, 2026
More

    डोंगरगांव पुलिस की कार्रवाई असामाजिक तत्वों पर कसी नकेल दो युवकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही…

    डोंगरगांव। थाना डोंगरगांव पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस ने असामाजिक गतिविधियों में शामिल दो युवकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय एसडीएम न्यायालय में पेश किया है।पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा तथा डोंगरगांव एसडीओपी श्री दिलीप सिसोदिया के दिशा-निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्णा पाटले के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार गश्त कर क्षेत्र में असामाजिक तत्वों पर निगरानी रख रही है। किरगी गांव में असामाजिक हरकत, दो आरोपी पकड़े गए

    पुलिस ने बताया कि थाना किरगी क्षेत्र में उपद्रव एवं असामाजिक गतिविधियों में शामिल दो व्यक्तियों-

    1. टिकेश्वर पिता ढालसिंह महला (उम्र 19 वर्ष)

    2. देवेन्द्र पिता डोमन सिंह महला (उम्र 25 वर्ष)

    दोनों निवासी ग्राम किरगी, थाना डोंगरगांव-के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।दोनों के विरुद्ध धारा 170/126, 135 (3) बीएनएसएस के तहत इस्तगासा तैयार कर उन्हें माननीय एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!