थाना प्रभारी डोंगरगांव निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा, एवं तीन थाना के संयुक्त स्टाफ द्वारा कार्यवाही
डोंगरगांव (दीपक अवस्थी)। नगर में दिनांक 25.08.2025 श्रीमान पुलिस अधीक्षक जिला राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा तथा पुलिस अनु.अधिकारी डोंगरगांव श्री दिलीप सिंह सिसोदिया के मार्ग दर्शन में, थाना प्रभारी डोंगरगांव, निरीक्षक श्री जितेन्द्र वर्मा, थाना प्रभारी गैंदाटोला निरीक्षक उमेश कुमार पटेल एवं थाना छुरिया के संयुक्त स्टाफ के द्वारा डोंगरगांव के नया बस स्टैण्ड के पास स्थित आई.एच.एस.डी.पी.आवास में संदिग्ध, बाहर से आये लोगो का चेक किया गया। बाहर से आये लोगो को थाना में जानकारी देने अपने फोटो एवं आधार कार्ड जमा करने हिदायत दिया गया। एवं निवासरत लोगो को हिदायत दिया गया कि, बाहर से आये लोगो के बारे में थाना में सूचना देवे। इस दौरान 170 मकानो की चेकिंग की गई।





