Tuesday, July 29, 2025
More

    डोंगरगांव बस स्टैंड पर रोजाना 7500 से अधिक यात्री, मूत्रालय गंदगी से लबालब नगर पंचायत और विधायक ने दिए समाधान के संकेत

     

    डोंगरगांव, 5 अप्रैल(दीपक अवस्थी)।डोंगरगांव का मुख्य बस स्टैंड, जहां से प्रतिदिन हजारों लोग आवागमन करते हैं, मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है। सबसे बड़ी समस्या यहां के सार्वजनिक मूत्रालय की है, जो मूत्र से ओवरफ्लो होकर दुर्गंध फैला रहे हैं। हालत इतनी खराब है कि यात्रियों को मजबूरी में खुले में जाना पड़ता है या फिर परेशानी सहनी पड़ती है। खास कर महिलाओं के लिए परेशानी का सबब बन गया है।

    *7500 से ज्यादा यात्री करते हैं उपयोग*

    निजी परिवहन संघ के अध्यक्ष रईस अहमद ने बताया कि “डोंगरगांव में प्रतिदिन 50 यात्री बसें आती हैं। हर बस दिन में तीन फेरे लगाती है और हर फेरे में करीब 50 यात्री सवार होते हैं। इस तरह प्रतिदिन लगभग 7500 यात्री बस स्टैंड पर पहुंचते हैं। इसके अलावा  एजी खबर के पत्रकार  ने लोगों से बात की तो आम लोगों ने बताया कि करीब 2500 स्थानीय नागरिक भी इस मूत्रालय का उपयोग करते हैं।”यानी औसतन 10,000 लोग रोजाना इस एकमात्र मूत्रालय पर निर्भर हैं, जिसकी स्थिति वर्तमान में बेहद खराब है।

    *नगर पंचायत और विधायक ने दिए समाधान के संकेत*

    नगर पंचायत अध्यक्ष अंजू त्रिपाठी ने बताया कि “यह एक गंभीर जनहित का विषय है। जल्द ही नए स्थान का चयन कर पुराने मूत्रालय की मरम्मत कराई जाएगी।”

    15 साल कांग्रेस का रहा है। उक्त पार्टी ने जनहित का किसी भी प्रकार का कार्य नहीं किया है। हमने 23 लाख की लागत से जनसुविधा युक्त शौचालय का निर्माण करवा रहे हैं। पी आई सी की बैठक में इसे रखा गया है। इसका बजट भी पास हो चुका है। जल्द ही आम जन को इसका लाभ मिलेगा।

    वहीं डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू ने कहा, “मैं पीआईसी मेंबर से इस विषय में चर्चा करूंगा। यदि अनुमति मिलती है, तो विधायक निधि से मूत्रालय निर्माण के लिए राशि उपलब्ध कराऊंगा, ताकि जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।”

    *स्थानीय नेताओं की भी प्रतिक्रिया*

    वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दिनेश गांधी ने भी चिंता व्यक्त करते हुए नगर पंचायत से तत्काल समाधान की मांग की है।उन्होंने कहा कि ये जनहित की बात है। पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार ने इस विषय पर ध्यान नहीं दिया वर्तमान में भाजपा की सरकार हर छोटे-बड़े पहलुओं का ध्यान रख रही है जल्द जल्दी नई जगह चिन्हित की जाएगी। इस विषय के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष अंजू त्रिपाठी अधिकृत है।

    *आम जन का ये है कहना*

    बस स्टैंड के पास टेलर का काम कर रहे गज्जू देवांगन ने कहा कि मूत्रालय में अत्यधिक बदबू है। साथ ही किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!