Friday, February 27, 2026
More

    डोंगरगांव मंडल महामंत्री पद पर अधिवक्ता सतीश पाण्डेय की नियुक्ति

    डोंगरगांव । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने डोंगरगांव मंडल में रिक्त हुए मंडल महामंत्री पद पर नगर के वरिष्ठ अधिवक्ता सतीश कुमार पाण्डेय की नियुक्ति की घोषणा की है।

    यह नियुक्ति डोंगरगांव मंडल के संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। श्री पाण्डेय विगत 24–25 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी संगठन के लिए निरंतर सक्रिय रूप से कार्यरत हैं और साथ ही 16–17 वर्षों से अधिवक्ता के रूप में नगर एवं क्षेत्र की जनता को अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

    श्री सतीश पाण्डेय एक मुखर वक्ता, स्पष्टवादी विचारधारा और साफ़-सुथरी छवि के धनी व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते हैं। संगठनात्मक अनुभव, वैचारिक प्रतिबद्धता एवं सामाजिक सक्रियता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

    उनकी नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष का माहौल है तथा क्षेत्रीय संगठन को उनसे नई ऊर्जा और मजबूती मिलने की अपेक्षा व्यक्त की जा रही है।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!