डोंगरगांव: सट्टा पट्टी के साथ आरोपी किशुनलाल उके गिरफ्तार

राजनांदगांव/ डोंगरगांव।आरोपी के कब्जे से 01 सट्टा पट्टी, डाट पेन, नगदी रकम 1220/रूपये एवं मोबाइल कीमत लगभग 5000 रूपये/- कुल 6220/-रूपये जप्त हुआ।

🔺विवरण – राजनांदगांव पुलिस द्वारा जुआ सट्टा के विरूद्ध चलाए जा रहे विषेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक महोदय राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा, द्वारा कडी कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है। श्रीमान अति पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर व नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में थाना डोंगरगांव क्षेत्र में अवैध सट्टेबाजी के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

दिनांक 02.04.2026 को पुलिस थाना डोंगरगांव की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि, कॉलेज रोड, सेवतापारा, सरस्वती मंदिर के पास डोंगरगांव में एक व्यक्ति लोगों से पैसे लेकर कागज पर अंकों के सामने रुपये लिखकर सट्टा पट्टी चला रहा है कि, सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना डोंगरगांव पुलिस द्वारा प्रशिक्षु आईपीएस आदित्य कुमार एवं निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर के नेतृत्व में टीम गठित कर कॉलेज रोड, सेवतापारा, सरस्वती मंदिर के पास घेराबंदी कर एक आरोपी को पकडा गया। आरोपी के कब्जे से कब्जे से 01 सट्टा पट्टी, डाट पेन, नगदी रमक 1220/रूपये एवं एक नग मोबाइल कीमत लगभग 5000 रूपये/- कुल जुतला 6220/-रूपये जप्त की गई। आरोपी का नाम पूछने पर अपना नाम किशुनलाल उके पिता स्व. मोहनलाल उके, उम्र 57 वर्ष, निवासी सेवतापारा वार्ड नं. 10 डोंगरगांव, थाना डोंगरगांव, जिला राजनांदगांव बताया।

थाना डोंगरगांव द्वारा कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। इस कार्यवाही में प्रशिक्षु आईपीएस आदित्य कुमार, थाना प्रभारी डोंगरगांव, निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर, सहायक उप निरीक्षक देवकुमार रावटे, प्रधान आरक्षक 233 संदीप देशमुख, आर0 1465 मोहन साहू की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

 

 

Hot Topics

Related Articles